फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी का गठन

Sat, 23 Mar 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का सही मायने में पालन हो। राजनीतिक पार्टियों व चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के राजनीतिक विज्ञापनों, पेड न्यूज व फेक न्यूज पर पैनी नजर रखने व सर्टिफिकेशन अनुमति प्रदान करने के लिए जिला स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) गठित की गई है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष होंगे। जबकि सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अमित कुमार, डीआईपीआरओ बिजेेंद्र कुमार, स्वतंत्र नागरिक बीएस मलिक, सोशल मीडिया विशेषज्ञ कुलदीप सिंह और इंटेलिजेंस ब्यूरो से एसआई विरेंद्र सिंह कमेटी के सदस्य मनोनीत किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह जिला स्तरीय कमेटी किसी भी राजनीतिक पार्टी, उम्मीदवार या किसी अन्य व्यक्ति को विज्ञापनों के संबंध में सर्टिफिकेशन प्रदान करने या अस्वीकार करने के संबंध में की गई अपील पर निर्णय लेगी। ऐसी अपीलों पर निर्णय केवल जिला निर्वाचन अधिकारी अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की ओर से ही लिया जाएगा। इसी प्रकार पेड न्यूज़ की विरुद्ध की गई अपील के संबंध में जिला स्तर पर गठित मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) स्वत: निर्णय लेगी और उम्मीदवार को नोटिस जारी करने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को निर्देश जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें