गोहाना। सेक्टर-7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में नियमित योग कक्षा के दौरान वैश्विक क्षमा दिवस मनाया गया। योग शिक्षक आजाद सिंह डांगी ने कहा कि क्षमा करना केवल एक अच्छा गुण नहीं बल्कि बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का आधार भी है।
उन्होंने कहा कि क्षमा करने से व्यक्ति पुरानी कड़वाहट, द्वेष और गुस्से से मुक्त होकर शांति और सद्भाव की ओर बढ़ता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् जयपाल माथुर ने की। उन्होंने कहा कि वैश्विक क्षमा दिवस विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के बीच अहिंसा, करुणा और भाईचारे का संदेश देता है।
ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, आपसी विश्वास और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं। इस मौके पर योग साधक सुरेश पवार, सुरेश धीमान, राम मेहर नरवाल, रणधीर राठी, ऋतिक डांगी, हवा सिंह, विकास धीमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।