फोटो 31- सोनीपत के एसएम हिदू फुटबाल अकादमी में ट्रायल के दौरान अपनी खेल प्रतिभा दिखाती खिलाड़ी।
- फोटो : udhampur
सोनीपत। झज्जर में होने वाली राज्यस्तरीय हरियाणा सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए रविवार को जिले की टीम का चयन करने के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। जिसमें जिलेभर की 27 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिला फुटबॉल संघ सोनीपत के तत्वावधान में सीनियर आयुवर्ग की लड़कियों का ट्रायल जैन बाग कॉलोनी स्थित एसएम हिंदू फुटबॉल अकादमी में किया गया। ट्रायल प्रक्रिया के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित टीम 21 से 24 मार्च तक झज्जर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप सोलंकी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची सोमवार को जारी की जाएगी। इस मौके पर संघ के महासचिव नरेश मलिक, सह सचिव सुरेंद्र सिंह, विशेष दहिया, नवीन मलिक, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, कोच निशी, पंकज, कोच रीना मौजूद रहे।
फोटो 31- सोनीपत के एसएम हिदू फुटबाल अकादमी में ट्रायल के दौरान अपनी खेल प्रतिभा दिखाती खिलाड़ी।- फोटो : udhampur