फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटूराम क्लब की टीम बनी चैंपियन

Wed, 04 Nov 2015 01:00 AM IST
सोनीपत/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल सेक्टर-15 में यूनाईटेड स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित की जा रही तीन दिवसीय ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का मंगलवार देर शाम समापन हो गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान अंतिम दिन क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल हुए। फाइनल में छोटूराम क्लब की टीम ने हरियाणा की टीम को 2-1 से हराया।

समाचार लिखे जाने तक फाइनल मैच नहीं हो पाया। समापन समारोह में सेंट्रल एक्साइज विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर नरेंद्र पाल सिंह ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की और विजेता टीम को ट्रॉफी व खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

क्लब के सचिव नरेश मलिक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मुंबई, पंजाब, महाराष्ट्र, यूपी चंडीगढ़ के साथ ही हरियाणा व दिल्ली आदि प्रदेशों से 32 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में पहला मैच जम्मू कश्मीर और डीपीएस सोनीपत के बीच खेला गया, जिसमें जम्मू कश्मीर की टीम ने डीपीएम को 1-0 से हराया। दूसरा मैच छोटूराम क्लब और दिल्ली की टीम के बीच हुआ, जिसमें छोटूराम क्लब ने दिल्ली की टीम को 1-0 से मात दी।

तीसरा मैच अपोलो टायर्स व ओमैक्स टीम के साथ हुआ, जिसमेें अपोलो टायर्स टीम ने ओमैक्स टीम को 1-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल का अंतिम मैच में हरियाणा ने जानकीदास की टीम 4-2 से पराजित किया।

टूर्नामेंट के फाइनल मैच के लिए सेमीफाइनल मुकाबला चार टीमों के मध्य हुआ, जिसमें पहला मैच छोटूराम क्लब व जम्मू कश्मीर टीम के मध्य खेला गया, जिसमें छोटूराम क्लब की टीम ने जम्मू कश्मीर की टीम को 3-1 से हराया। दूसरा मैच हरियाणा व अपोलो टायर्स के बीच खेला गया।

हरियाणा की टीम ने अपोलो टायर्स की टीम को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में हरियाणा व छोटूराम क्लब के मध्य मैच हुआ। फाइनल में छोटूराम क्लब की टीम ने हरियाणा की टीम को 2-1 से हराया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें