फोटो 29- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। कोहरे के चलते दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ रहा है। साथ ही पंजाब व गाजियाबाद में इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन देरी से हो रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली नेताजी एक्सप्रेस 4:53 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 4:04 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 3:25 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 3:51 घंटे, दादर एक्सप्रेस 3 घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस 3:17 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 1:20 घंटे, 64451 सवारी गाड़ी 1:12 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।
वहीं अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली नेताजी एक्सप्रेस 4:08 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 1:12 घंटे, दादर एक्सप्रेस 1:18 घंटे, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 1:37 घंटे, 64464 सवारी गाड़ी 1:31 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 2:01 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।
फिरोजपुर मंडल के अमृतसर, दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे