फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनएच-334 बी का फ्लाईओवर आज खुलेगा

Wed, 24 Apr 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गावं राई के पास हाईटेंशन लाइन से जोड़े गए तार। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-334बी पर राई के पास बने फ्लाईओवर को बुधवार को खोल दिया जाएगा। इससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी। उन्हें अब अतिरिक्त दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। मेरठ-लोहारू हाईवे पर राई स्थित फ्लाईओवर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन होने के चलते यहां से आवागमन बंद किया गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) व हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) की ओर से अब नए टावर लगाकर तार भी खींच दिए गए हैं।
विज्ञापन

सोनीपत की सीमा में एनएच-334बी पर गांव रोहणा से उत्तर प्रदेश की सीमा तक फोरलेन बनाया गया है। इसके निर्माण पर एनएचएआई की ओर से 1020 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। यह मार्ग गांव रोहणा से आगे झज्जर होते हुए लोहारू के राजस्थान बॉर्डर तक बनाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में बागपत से मेरठ तक निर्माण कार्य किया गया है। सड़क बनने के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान की सीमा तक आवागमन करने वाले वाहन चालकों को काफी राहत मिल गई थी। हालांकि राई के नेशनल हाईवे-44 पर बने फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन के चलते फ्लाईओवर के ऊपर से आवागमन बंद कर दिया था। बाद में किसान व एक निजी विवि की जमीन पर टावर लगाने का काम शुरू हुआ तो उन्होंने स्टे ले लिया था। स्टे की बाधा हटने के बाद खंभे व तार लगाने का काम कर लिया गया। इसके बाद तार शिफ्ट कर नई लाइन से जोड़े गए। अब बुधवार को फ्लाईओवर को खोल दिया जाएगा।



फ्लाईओवर खुलने से वाहन चालकों को मिलेगी राहत

एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर से तार हटाए जाने के बाद अब इसे चालू किया जा रहा है। इससे वाहन चालकों को फायदा होगा। मेरठ से आने वाले वाहनों को राई गांव के सामने बने अंडरपास से गुजरकर राई व बहालगढ़ के बीच बने फ्लाईओवर के निकट से वापस 334बी पर जाना पड़ता है। इसी तरह रोहट की तरफ से आने वाले वाहन बहालगढ़ से वापस एनएच-334बी पर पहुंचते थे जिससे उन्हें एक किलोमीटर का सफर अधिक करना पड़ता था। अब उन्हें इससे राहत मिल सकेगी। इससे समय व ईंधन बचेगा। इस हाईवे से रोजाना 30 से 40 हजार वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन




बैरिकेड से कार टकराने से तीन मेडिकल छात्रों की गई थी जान
फ्लाईओवर को बंद करने के लिए बैरिकेड रखे गए थे। जून 2022 में बैरिकेड से एक कार टकरा गई थी जिससे एमबीबीएस के तीन छात्र जिंदा जल गए थे और तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच गंवाने वाले तीनों युवक पीजीआई रोहतक में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के के छात्र थे। वह रोहतक से हरिद्वार जा रहे थे। तभी रात को फ्लाईओवर पर बैरिकेड से उनकी कार टकरा गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें