फोटो संख्या:66- गांव खुडाना में निजी अस्पताल पर छापेमारी करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम--स्र
- फोटो : यमुना नदी पुल से पैदल जाते लोग।
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव खुडाना में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी गुप्तचर विभाग नारनौल, स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में ड्यूटी मजिस्ट्रेट मनजीत सिंह एसडीओ कृषि विभाग नारनौल डॉ. पंकज चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य विभाग नारनौल, डॉ. सुमन चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद विभाग के साथ गांव खुडाना थाना सदर महेंद्रगढ़ स्थित शिवम अस्पताल एंड एलर्जी चर्म रोग क्लिनिक पर छापा मारा।
क्लिनिक में श्यामवीर खुडाना बतौर डॉक्टर मरीजों का इलाज करता मिला। जब टीम ने उससे दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी वैध डिप्लोमा, डिग्री या रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सका। अस्पताल के पास पंजीकरण से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिले। दवाइयों का स्टॉक मिला। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर प्रशांत को नारनौल से मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने अस्पताल संचालक को हिरासत में ले लिया है।