फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: काली थार में घूम रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया

Tue, 05 Aug 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :36: खरखौदा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के सांपला चौक बाईपास से खरखौदा पुलिस ने शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थार गाड़ी को संदिग्ध मानकर जब पकड़ा तो उसके अंदर बैठे पांच युवकों के नाम-पते से जानकारी मिली कि चार पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह क्राइम यूनिट, खरखौदा प्रभारी रवींद्र कुमार के साथ गश्त पर थे। इस दौरान शहर के सांपला चौक बाईपास पर एक थार गाड़ी खड़ी दिखाई दी। जिसके सभी शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी।
संदिग्ध मानकर गाड़ी में बैठे युवकों से उनके नाम-पता पूछने पर अपनी पहचान पानीपत के कुनाल, करनाल के अमित, पानीपत के अशोक, गोहाना के दीपक व अजीत के रूप में दी। युवकों ने अपनी गाड़ी में लाठी-डंडे भी रखे हुए थे।
विज्ञापन

शक के आधार पर जब उनसे संबंधित जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि कुनाल पर अपहरण सहित दो मामले दर्ज हैं। अमित पर एक मुकदमा दर्ज है। अशोक पर चार मुकदमे दर्ज हैं। दीपक पर भी एक मामला दर्ज है जबकि अजीत के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं मिला।
थाना प्रभारी का कहना है कि युवकों का खरखौदा से कोई संबंध नहीं है फिर भी वह यहां पर आए हुए थे। पूछताछ में आने की वजह भी नहीं बता पाए। ऐसे में सभी को पकड़कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी थार गाड़ी के कागज भी नहीं दिखाए जाने पर उसे भी कब्जे में ले लिया है।आरोपियों की तरफ से कोई आपराधिक वारदात को अंजाम दिया जा सकता था इसलिए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें