खरखौदा। गांव पिपली के पूर्व सरपंच पर हमला करने के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने डेढ़ साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव सिसाना निवासी जितेंद्र उर्फ धोला है।
गांव पिपली में चल रहे एक शराब ठेके के विवाद में 30 जून 2023 को ठेके के पीछे बने एक कार्यालय पर बैठे पूर्व सरपंच रामनिवास पर जानलेवा हमला किया गया था। मामले में उनके भाई रामप्रकाश की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने सिसाना के जितेंद्र, भूपेंद्र, हलालपुर के सुमित, राठधना के सागर व अमित सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी व पांच हजार के इनामी जितेंद्र सिसाना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने 6 नवंबर, 2023 को इनाम घोषित किया था। पुलिस मामले में आठ आरोपियों सुमित, सागर उर्फ खलनायक, कपिल, मनोज, भूपेंद्र, अमित, नवीन व प्रवेश को पहले काबू कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
20 मामलों में रहा है नामजद
गिरफ्तार आरोपी पहले करीब 20 मामलों में नामजद रहा है। जिसमें ज्यादातर मामले शराब तस्करी, धोखाधड़ी व गबन के हैं।