फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 7 वर्षीय बच्चे समेत पांच लोगों की मौत, 1050 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है तो इससे मौत भी लगातार हो रही है। यहां कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें गोहाना शहर के 70 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर-12 का 7 वर्षीय बच्चा, सेक्टर-12 के 70 वर्षीय बुजुर्ग, सुजान सिंह पार्क की 66 वर्षीय महिला व सेक्टर-12 की 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 155 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को 1050 नए संक्रमित मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 35704 तक पहुंच गई है। बुधवार को संक्रमितों से ज्यादा 1410 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 27375 मरीज ठीक हो चुके हैं और 8174 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 29.20 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं।
रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग ने आईसीयू बेड एक भी नहीं दिखाया
जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बेकाबू होती जा रही है और मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। जिले में 50 वेंटिलेटर हैं और इनमें से 47 में मरीज भर्ती हैं और तीन अभी खाली हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिले के कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड 40 हैं। जिन पर सभी मरीज भर्ती हैं। कोरोना के मरीजों के लिए 300 सामान्य बेड हैं, जिनमें से 163 पर मरीज भर्ती हैं और 137 खाली हैं। वहीं ऑक्सीजन वाले 150 बेड हैं, जिनमें से 146 पर मरीज भर्ती हैं और चार खाली हैं।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फुट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों सख्ती से निपटा जाएगा। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।
मुक्तिधाम, कालूपुर चुंगी व गन्नौर में 19 शवों का कोरोना नियमों से अंतिम संस्कार
शहर के सेक्टर-14 स्थित शिव मुक्तिधाम के साथ ही अब कालूपुर स्थित श्मशान घाट और गन्नौर के श्मशान घाट में भी कोरोना संक्रमित व संदिग्धों का अंतिम संस्कार किया जाने लगा है। बुधवार को कोविड नियमों से 19 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। मुक्तिधाम में 14, कालूपुर चुंगी के श्मशान घाट में चार व गन्नौर के श्मशान घाट में एक शव का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने पांच लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से होने की बात कही है।
शिव मुक्तिधाम के महासचिव डॉ. डीएन मल्होत्रा ने बताया कि बुधवार को मुक्तिधाम में 19 शव पहुंचे थे। इनमें 14 शवों का अंतिम संस्कार यहां किया गया। सभी का अंतिम संस्कार कोविड नियमों से किया गया है। शवों का अंतिम संस्कार सीएनजी सिस्टम के साथ ही श्मशान घाट में बने प्लेटफार्म पर लकड़ी की चिता तैयार कर करना पड़ रहा है। वहीं चार शवों का अंतिम संस्कार कालूपुर चुंगी स्थित शमशान घाट में कराया गया तो एक शव को अंतिम संस्कार के लिए गन्नौर स्थित श्मशान घाट में भेजा गया।
विज्ञापन

यहां के लोगों के शव अंतिम संस्कार को लाए गए
-रानी बाग, दिल्ली
-विकास नगर सोनीपत
-स्वतंत्रनगर नरेला
-मंडोरा, सोनीपत
-वार्ड-7 सोनीपत
-ओमेक्स सिटी
-ओमेक्स सिटी
-टीडीआई सिटी
-सेक्टर-15 सोनीपत
-मुकीनपुर सोनीपत
-तिलक नगर, नई दिल्ली
-बवाना दिल्ली
-घोघा, दिल्ली
-गन्नौर, सोनीपत
-खांडा, सोनीपत
-दिल्ली
-पालम विहार, गुरुग्राम
-शकरपुर, ईस्ट दिल्ली
-शकरपुर ईस्ट दिल्ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें