फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में जमीन पर पड़े एक घंटे तक तड़पते रहे कोरोना के पांच मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं और चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी वहां मरीजों को उनके हाल पर तड़पने को छोड़ देते हैं। नागरिक अस्पताल में मंगलवार की शाम को कोरोना के पांच मरीज जमीन पर पड़े हुए तड़पते रहे और उनको किसी ने अस्पताल में अंदर भर्ती तक नहीं कराया। वहां करीब एक घंटे तक किसी के नहीं आने पर मरीजों के परिजनों ने हंगामा कर दिया और उसके बाद मरीजों को वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है और अब चिकित्सक भी मरीजों का उपचार करने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए भी स्थिति खराब हो रही है और नागरिक अस्पताल में मंगलवार शाम को कई बुजुर्गों समेत पांच मरीजों को गंभीर हालत में लाया गया था, लेकिन नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस से उतारने के बाद उनको इमरजेंसी के गेट के बाहर पार्क में बैठा दिया गया। वहां मरीज काफी देर तक बैठे रहे तो उसके बाद भी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उनको वार्ड में नहीं लेकर गए, जिससे मरीजों की हालत बिगड़ने लगी तो वे जमीन पर लेट गए और हालत ज्यादा खराब होने पर तड़पने लगे। उनकी हालत ज्यादा खराब होती देखकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद चिकित्सक वहां पहुंचे तो परिजनों के साथ उनकी काफी देर तक नोकझोंक हुई। जिस पर चिकित्सक ने स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाकर सभी मरीजों को वार्ड में भर्ती कराया और उनका उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें