फोटो 50. आबकारी एवं कराधान विभाग कार्यालय में दस्तावेजों की जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम
सोनीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने बुधवार को आबकारी एवं कराधान विभाग कार्यालय में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की। इसमें पांच अधिकारी व कर्मचारी देरी से कार्यालय पहुंचे। इसके अलावा चार अन्य कर्मचारी अवकाश पर मिले। टीम ने अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम इंस्पेक्टर श्रवण के नेतृत्व में बुधवार सुबह 9 बजे आबकारी विभाग कार्यालय पहुंची थी। हाजिरी रजिस्टर की जांच के दौरान पांच अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें आबकारी निरीक्षक नीलू, चपरासी चंद्रप्रकाश, एसएसआई कृष्ण, पीएचसी जसमेर व ईएचसी अजीत सिंह देरी से कार्यालय पहुंचे थे। वहीं चार लोग अवकाश पर थे, जिनकी सूचना दर्ज थी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने ठेकों व शराब बिक्री, शराब का कोटा, रेट से संबंधित शिकायतों की भी जांच की। टीम में इंस्पेक्टर श्रवण के साथ एसआई सुनील, महाबीर और राजेश भी मौजूद रहे।
फोटो 50. आबकारी एवं कराधान विभाग कार्यालय में दस्तावेजों की जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम