फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम पार्षद के परिवार के पांच सदस्य हुए संक्रमित, सकारात्मक सोच से कोरोना को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल में लोगों की मदद और उनके जागरूक करते हुए वार्ड 8 के निगम पार्षद पुनीत त्यागी राई स्वयं भी कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके चलते स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट कराया गया, जिसमें उनके भतीजे समेत चार अन्य सदस्य भी पॉजिटिव मिले। इसमें उनके 75 वर्षीय ताऊ भी शामिल थे। होम आइसोलेशन में रहकर ही सभी का उपचार कराया और मजबूत मनोबल व सकारात्मक सोच के साथ उचित चिकित्सकीय सलाह लेकर कोरोना को पराजित करने में सफल रहे। अब फिर से समाजसेवा में जुट गए हैं।
विज्ञापन

निगम पार्षद पुनीत त्यागी बताते हैं कि कोरोना संक्रमण फैलने के बाद ही वह लोगों की सहायता में लगे थे। जरूरतमंदों को खाना पहुंचाने के साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रहे थे। इसी बीच उन्हें 26 अप्रैल को बुखार हो गया। खांसी-जुकाम के लक्षण दिखे तो उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया, जिसकी 30 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इससे पहले ही उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। खुद की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट कराया तो उनके ताऊ लहरी सिंह, छोटा भाई सुनील, मंझले भाई मोनू का बेटा ध्रुव उर्फ निहाल व उनके साथ रहने वाली फुफेरी बहन कशिश भी पॉजिटिव मिली। पहले से ही श्वास रोगी ताऊ लहरी सिंह में कोई लक्षण तक नहीं थे। वहीं फुफेरी बहन कशिश को भी बुखार या जुकाम तक नहीं था। उनके बावजूद दोनों संक्रमित मिले। इसमें सबसे अधिक चिंता ताऊ लहरी सिंह की थी। सभी ने घर पर ही उपचार लेना शुरू कर दिया।
कोरोना को हराने में इसलिए रहे कामयाब
काढे़ व ताजे फल-सब्जियों को भोजन में शामिल किया। साथ ही सभी को सकारात्मक सोच रखने के साथ ही मनोबल बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। समय-समय पर चिकित्सक से सलाह लेते रहे और उनके बताए अनुसार मेडिसन खाते रहे। उन्होंने दिन में सात से आठ बार भांप ली। भांप से कोरोना से उभरने में काफी मदद मिली। वह खुद अच्छी सोच रखने के साथ सभी को सकारात्मक सोच बनाए रखने को प्रेरित करते रहे। टीवी पर दिनभर नाटक व फिल्में देखते थे। खासकर भतीजे ध्रुव व फुफेरी बहन कशिश को दिनभर उत्साहित करते रहते थे, जिससे परिवार के सभी सदस्य कोरोना को मात देने में सफल रहे।
विज्ञापन

न बरतें कोताही, लक्षण दिखते ही कराएं टेस्ट
निगम पार्षद पुनीत त्यागी कहते हैं कि कोरोना में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। लक्षण दिखते ही अपना टेस्ट अवश्य कराएं। अब तो गांव-गांव व वार्डों में लोगों के टेस्ट कराए जा रहे हैं। साथ ही वैक्सीन अवश्य लगवाएं। इससे व्यक्ति की जान बचाने में काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें