फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पांच की मौत, 299 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है, वहीं एक दिन में संक्रमितों से दोगुना लोग ठीक हुए। कोरोना से मरने वालों में गांव अगवानपुर की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, भैंसवाल कलां की 41 वर्षीय महिला, मदीना का 65 वर्षीय बुजुर्ग, सैदपुर की 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला व गोहाना का 93 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 211 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को 299 नए संक्रमित मिले हैं, जिससे पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 45 हजार 620 हो गई है। वीरवार को कोरोना संक्रमितों से दोगुना से अधिक 748 मरीजों को छुट्टी मिल गई है। इस तरह 42 हजार 151 मरीज ठीक हो चुके हैं और 3258 का इलाज चल रहा है। हालात यह हैं कि जितनी जांच की गई है, उनमें 11.47 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं।
कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फुट की दूरी बनाएं रखें। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1950 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन

छह शवों का कोरोना नियमों से किया अंतिम संस्कार
जिले में वीरवार को मुक्तिधाम व कालूपुर चुंगी के शमशान घाट में छह शवों का कोरोना नियमों से अंतिम संस्कार किया गया। शिव मुक्तिधाम के महासचिव डॉ. डीएन मल्होत्रा ने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमित व संदिग्धों के छह शव पहुंचे थे। मुक्तिधाम में तीन शवों का अंतिम संस्कार कोविड नियमों से किया गया है। वहीं तीन शवों का अंतिम संस्कार कालूपुर चुंगी स्थित शमशान घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें