फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली व पंजाब के साथ पांच जिलों की सीआईए टीम ने की राजू बसौदी से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुख्यात राजू बसौदी से पूछताछ के लिए दिल्ली व पंजाब के साथ ही अन्य जिलों की सीआईए टीम भी लगातार एसटीएफ में पहुंच रही है। सोमवार को पंजाब व दिल्ली पुलिस के साथ ही रोहतक, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, रोहतक व झज्जर की सीआईए ने कई घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया है कि राजू बसौदी के नाम पर दिल्ली के कई उद्योगपतियों से भी रंगदारी वसूली जाती थी। राजू बसौदी ने कुछ उद्योगपतियों के नामों का खुलासा किया है। हालांकि रंगदारी देने वाले उद्योगपतियों ने कभी पुलिस को इस संबंध में शिकायत नहीं दी थी। अब पुलिस राजू बसौदी की तरफ से दिए गए नामों के बारे में जांच कर रही है।
एसटीएफ ने 4.80 लाख के इनामी कुख्यात राजू बसौदी को थाईलैंड से आते ही दिल्ली एयरपोर्ट से काबू कर लिया था। उस पर 13 हत्या व चार हत्या के प्रयास समेत 30 मामले दर्ज हैं। राजू बसौदी फिलहाल लारेंस बिश्नोई, संपत नेहरा व काला जठेड़ी के गैंग को थाईलैंड में रहकर चला रहा था। सोमवार को विभिन्न जिलों की सीआईए के साथ ही पंजाब व दिल्ली की टीमों ने भी राजू बसौदी से पूछताछ की। रविवार को भी पुलिस टीम ने राजू बसौदी से सुबह 11 बजे से रात एक बजे तक पूछताछ की। सोमवार को भी दिल्ली व पंजाब पुलिस ने उससे पूछताछ की। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि वह दिल्ली में कई बड़े उद्योगपतियों और ठेकेदारों से रंगदारी लेता था। इनमें से ज्यादातर ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। राजू बसौदी ने ऐसे कई नाम पुलिस टीम को बताए हैं। बताया गया है कि कई रसूखदारों के नाम भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वसूली के लिए अलग से गुर्गे होते थे और इस कार्य में ज्यादातर युवाओं को लगाया गया था। रंगदारी देने में आनाकानी करने पर उसके घर या फैक्टरी पर फायरिंग कर या गोली मारकर घायल कर डराया जाता था। हालांकि अभी अधिकारी उन नामों की सच्चाई के बारे में पता लगा रहे हैं। उधर, पंजाब पुलिस और एसटीएफ के अधिकारियों ने करीब 14 ऐसे मामलों में जानकारी जुटाई, जिन अपराधों को राजू बसौदी पर अंजाम देने का आरोप था।
पंजाब व दिल्ली के साथ कई जिलों की सीआईए भी पहुंची
कुख्यात से पूछताछ के लिए दिल्ली व पंजाब के साथ ही रोहतक, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, रोहतक व झज्जर की सीआईए की टीम भी पहुंची। उन्होंने भी अपने स्तर पर आरोपी से पूछताछ की है। राजू बसौदी प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों की पुलिस के लिए भी मोस्ट वांटेड था।
राजू बसौदी से लगातार पूछताछ की जा रही है। दिल्ली व पंजाब के साथ प्रदेश के पांच जिलों की सीआईए की टीम भी एसटीएफ में पहुंची थी। टीम लगातार पूछताछ कर अपराधों की फेहरिस्त बना रही है।
विज्ञापन

- सतीश देशवाल, प्रभारी एसटीएफ सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें