फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ककरोई गांव में पांच होनहार विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

Mon, 03 Nov 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के गांव ककरोई ​स्थित चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बुद्धा एजुकेशन सोसायट
विज्ञापन
सोनीपत। गांव ककरोई स्थित चौपाल में बुद्धा एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में पांच होनहार विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ककरोई में संचालित प्रशिक्षण संस्थान के 70 विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में रवि मेहरा ने शिरकत की।
विज्ञापन

मंच संचालन डॉ. प्रवीन कुमार ने किया। कार्यक्रम में सोसायटी के प्रधान धर्मपाल तूर, श्योराज सिंह, मास्टर वजीर, प्रशिक्षण संस्थान की शिक्षिका संगीता ने होनहार बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया ताकि भविष्य में अन्य बच्चों को भी पढ़ने-लिखने व समाज में महापुरुषों की भांति माता-पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा मिल सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वंशिका, सौम्या, साक्षी, रिया, ईशू को पुरस्कृत किया गया। प्रधान धर्मपाल तूर ने कहा कि शिक्षा से बच्चे भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें