फोटो 18- सोनीपत के गांव नैना ततारपुर स्थित राजकीय विद्यालय में शिविर के दौरान रक्तदाता के साथ
- फोटो : संवाद
सोनीपत। गांव नैना ततारपुर स्थित राजकीय विद्यालय में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में मां भारती जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट व ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में सेना के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का संचालन एफटीसी दिल्ली कैंट से आई रक्तकोष टीम के सहयोग से किया गया। शिविर में 151 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर में 65 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया, सभी का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। शिविर में अतिथि के रूप में ट्री-मैन देवेंद्र सूरा, सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष छिक्कारा, युवा बॉडी बिल्डर गोल्डी ने शिरकत की। सभी ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान करके अनगिनत अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है। शिविर में गांव के कई वरिष्ठ नागरिकों ने युवाओं को रक्तदान के माध्यम से समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन गांव की एकता, सहयोग व मानवीय संवेदना को और मजबूत बनाते हैं।
शिविर में प्रेम गौतम, सरपंच विनोद, चरनजीत, भूपेंद्र, प्रमोद आर्य, सोमप्रकाश, अनिल, रणबीर, सुधीर, ममता सरोहा, हर्ष अत्री, मीतू शर्मा, शीशपाल नैन, संजीत, सन्नी शर्मा, अमित, विकास शर्मा, प्रियंका सिंह, रामबीर शर्मा ने व्यवस्थाओं को संभाला।