फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फार्महाउस में चोरी के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान व ऑटो जब्त

Fri, 10 Oct 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 18 : पुलिस की गिरफ्त में फार्म हाउस में चोरी करने के आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने गांव थाना खुर्द के फार्महाउस से दो लाख रुपये कीमत के कृषि उपकरण चोरी करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
गांव थाना खुर्द निवासी देवेंद्र ने सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में बताया था कि वह 16 अगस्त को तीन दिन के लिए बाहर गए थे। वहां से आने के बाद कई दिन बाद गांव में स्थित फार्म पर जाकर देखा तो करीब दो लाख रुपये कीमत के कृषि उपकरण चोरी मिले।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की। वीरवार को पुलिस ने जोगिंद्र निवासी छतेरा, अक्षय, बोबी , अनजान व सलीम निवासी दहिया कॉलोनी, ककरोई रोड सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें