फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरखौदा में मछली पालक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
गांव हलालपुर में व्यक्ति की हत्या के बाद मौके पर एकत्रित भीड़। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा। गांव हलालपुर में मत्स्य (मछली) पालन करने वाले व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार को राजीव का शव गांव के तालाब में पड़ा मिला। राजीव ने तालाब को पट्टे पर ले रखा था और वह उसमें ही मत्स्य पालन करता था। रात को राजीव तालाबों की सुरक्षा के लिए वहीं पर सोता था। हत्या के कारणों व हमलावरों का पता नहीं लग सका है। राजीव को कई गोलियां मारी गई हैं। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव हलालपुर निवासी राजीव (37) ने गांव के पंचायती तालाब को पट्टे पर लेकर पिछले साल ही मछली पालन का व्यवसाय शुरू किया था। तालाब से मछलियां चोरी ना हो सके इसके लिए राजीव रात को तालाब के पास बनाए गए छप्पर में ही सोता था। मंगलवार की रात को भी करीब आठ बजे राजीव घर से खाना खाकर तालाब पर चला गया था। परिवार के सदस्यों ने करीब दस बजे उसका फोन मिलाया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। रात को परिजन यह सोचकर सो गए कि हो सकता है राजीव की आंख लग गई। राजीव तडक़े तीन-चार बजे तक घर पहुंच जाया करता था, लेकिन जब वह बुधवार सुबह तक नहीं आया तो उसकी बहन ने परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में बताया। जिस पर परिवार के सदस्य तालाब पर पहुंचे और वापस आकर बताया कि राजीव वहां नहीं है। इसके कुछ देर बाद फिर से राजीव की तलाश के लिए परिवार के सदस्य तालाब पर पहुंचे तो उन्हें तालाब में राजीव का शव पड़ा हुआ मिला। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। शव का बाहर निकाला गया और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सैदपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार, थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल से नमूने एकत्रित किए। पुलिस को मौके से एक गोली का खोल भी बरामद किया है। परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने से मना किया है। पुलिस ने राजीव के भाई अशोक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुश्तैनी जमीन बिकने के बाद शुरू किया था मत्स्य पालन
हलालपुर निवासी राजीव की पुस्तैनी जमीन बिकने पर उसने पिछले साल ही तालाब पट्टे पर लेकर मत्स्य पालन का व्यवसाय शुरू किया था। राजीव के दो बड़े भाइयों ने भी अपना काम धंधा शुरू कर दिया था। राजीव ने पहले मछली चोरी होने से रोकने के लिए चौकीदार रखे थे। लेकिन विश्वासपात्र नहीं होने के चलते उसने कई चौकीदारों को बदल दिया। गांव के युवकों को भी रखा, लेकिन बात नहीं बनी। मछली तैयार हो चुकी थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लग गया। राजीव को डर था कि कहीं कोई रात को मछलियों की चोरी ना कर ले। इसके लिए उसने खुद ही तालाब की सुरक्षा करनी शुरू कर दी थी। अब उसका शव तालाब में मिला है।
विज्ञापन

---
व्यक्ति का शव तालाब के अंदर मिला है। मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी खरखौदा।

राजीव का फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें