फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बागडू में मत्स्य कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन, परियोजना से जुड़े किसानों की बढ़ेगी आय

Sun, 12 Oct 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत के गांव बागडू में मत्स्य कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन करते मेयर राजीव जैन व जिला मत - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम मेयर राजीव जैन शनिवार को गांव बागडू में मत्स्य कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन किया। उन्होंने कोल्ड स्टोरेज मालिक कुसुमलता की इस पहल की सराहना की। मेयर ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज का आसपास के मत्स्य पालकों को लाभ मिलेगा। साथ ही इस सुविधा से किसानों को आय बढ़ने के साथ युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन व खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़ी 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी।
गांवों में कोल्ड स्टोरेज, प्रसंस्करण इकाइयां, पशु चिकित्सा सेवाएं व मत्स्य उत्पादन से जुड़ी नई सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। यह परियोजनाएं न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होंगी, बल्कि देश के युवाओं के लिए लाखों रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, किसानों के सामूहिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि देश अब कृषि शक्ति से उद्योग शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा (नई दिल्ली) में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
प्रधानमंत्री ने जहां 42000 करोड़ से अधिक की कृषि परियोजनाओं का शुभारंभ किया, वहीं पीएम धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का औपचारिक शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में जिला मत्स्य अधिकारी कश्मीर सिंह, योगेश शर्मा, राजेश कुमार, मत्स्य किसान हरमिंद्र, नवदीप दहिया, अरुण कुमार जैन, दीपक गोयल, जोगिंद्र, मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें