फोटो : 28 : राज्य जिम्नास्टिक्स चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी। प्रवक्ता
- फोटो : samvad
सोनीपत। आठ से 10 अक्तूबर तक आयोजित हरियाणा राज्य जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में एमएनएसएस राई के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल 13 स्वर्ण जीतकर प्रथम टीम ने चैंपियनशिप का खिताब जीता।
13 छात्र-छात्राओं का चयन एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो दिसंबर 2025 में कोलकाता में आयोजित की जाएगी। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि एमएनएसएस राई हमेशा से उत्कृष्ट खेल संस्कृति के लिए जाना जाता रहा है।
यहां खिलाड़ियों ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सही दिशा में प्रशिक्षण से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। विश्वविद्यालय के कुलपति और स्कूल प्राचार्य ने जिम्नास्टिक कोच को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।