फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, देने होंगे 33 सवालों के जवाब

Sat, 02 May 2026 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत में घर घर जाकर जनगणना करते गणनाकर्ता। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
सोनीपत। दो चरणों में होने वाली जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत शुक्रवार को हुई। गणनाकर्ताओं ने घर-घर जाकर जिले में आकंड़ों को एकत्रित किया। प्रथम चरण में गणनाकर्ताओं की ओर से 33 सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें मकान की भौतिक स्थिति, परिवार और आवास विवरण, घरेलू सुविधाएं, डिजिटल उपकरण और संपत्तियां व सत्यापन जैसे विभिन्न सवाल शामिल हैं। यह चरण मुख्य रूप से घरों की भौतिक स्थिति, सुविधाओं और संपत्तियों पर केंद्रित है।
जनगणना 2027 के दूसरे चरण का आयोजन 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। उपायुक्त नेहा सिंह ने जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारभूत प्रक्रिया है जिसके माध्यम से सरकार को जनसंख्या, शिक्षा, रोजगार, आवास व अन्य सामाजिक और आर्थिक पहलुओं से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े प्राप्त होते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि जनगणना के दौरान घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने वाले गणनाकर्ताओं को जिलावासी सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि जिले के सटीक आंकड़े तैयार किए जा सकें। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान दी गई जानकारी पूर्णत: गोपनीय रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें