फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीजी दाखिलों की पहली मेरिट सूची जारी, 27 तक फीस जमा करने का मौका

Tue, 25 Aug 2026 06:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिले के महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 27 अगस्त तक फीस जमा कराकर दाखिला सुनिश्चित करने का अवसर दिया गया है।
राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में पहली मेरिट सूची में पीजीडीसीए की कट ऑफ सबसे कम 11 प्रतिशत रही, जबकि एमए पॉलिटिकल साइंस की कट ऑफ सबसे अधिक 75 फीसदी पहुंची। इसके अलावा एमएससी जियोग्राफी की कट ऑफ 50 फीसदी, एमकॉम की 61 फीसदी और एमए इंग्लिश की 40 फीसदी रही।
विज्ञापन

वहीं, जीवीएम कन्या महाविद्यालय, मुरथल रोड में एमएससी फिजिक्स की कट ऑफ 66.28 फीसदी, एमएससी गणित 67.90 फीसदी, एमएससी केमिस्ट्री 67.10 फीसदी, एमए हिंदी 52.92 फीसदी, एमए जियोग्राफी 63.88 फीसदी, एमए इंग्लिश 64.40 फीसदी और एमकॉम 71.64 फीसदी रही। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 12 अगस्त को दाखिला शेड्यूल में बदलाव करते हुए विद्यार्थियों को 21 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण का मौका दिया था।
पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित की गई थी। सोमवार दोपहर बाद पहली मेरिट सूची जारी की गई, जिसके बाद महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिला प्रक्रिया में देरी के कारण नया शैक्षणिक सत्र भी प्रभावित हो सकता है। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से फीस जमा करवा सकते हैं। किसी कारणवश महाविद्यालय नहीं पहुंच पाने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन फीस जमा करवाकर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते हैं, लेकिन बाद में दस्तावेजों का सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा। फीस जमा और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही दाखिला पूर्ण माना जाएगा। 10 हेडिंग बनाएं
विज्ञापन

इंसेट

पीजी दाखिले का शेड्यूल
पहली कट ऑफ की फीस जमा : 25 से 27 अगस्त
शेष सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग: 28 अगस्त
दाखिला पोर्टल दोबारा खुलेगा: 29 अगस्त
100 रुपये विलंब शुल्क के साथ फिजिकल काउंसिलिंग: 30 अगस्त से 5 सितंबर
प्रतिदिन 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ काउंसिलिंग: 6 से 12 सितंबर

वर्जन
ऑनलाइन पंजीकरण की अवधि समाप्त होने के बाद पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क खुले रहेंगे। वहीं, दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को दूसरे चरण की काउंसिलिंग में अवसर मिलेगा।-डॉ. किरण सरोहा, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें