फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पहले जहर देना था...नहीं मिला तो चाकू से 20 वार कर प्रेमिका के पिता को मार डाला

Tue, 05 Aug 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र में 30 जुलाई को बेरहमी से कत्ल किए गए अकबरपुर बारोटा गांव के कुलदीप हत्याकांड में इसी गांव के आरोपी सुमित ने रौंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा किया है। सुमित ने पुलिस को बताया है कि कुलदीप की नाबालिग बेटी उसके साथ मिलकर पिता को पहले जहर देकर मारना चाहती थी। जब जहर नहीं मिला तो उन्होंने चाकू से 20 वार कर बेरहमी से कुलदीप को मार डाला और शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी सुमित, जसविंद्र को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

डीसीपी ईस्ट, सोनीपत प्रबिना पी ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि कुलदीप के भाई की अकादमी में सुमित और कुलदीप की नाबालिग बेटी बॉक्सिंग प्रैक्टिस करते थे। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। दोनों शादी करना चाहते थे। एक दिन कुलदीप ने दोनों को बातचीत करते पकड़ लिया था। कुलदीप ने सुमित की डांट लगाई थी। इससे सुमित और नाबालिग बेटी दोनों कुलदीप से रंजिश रखने लगे थे।
नाबालिग बेटी और सुमित ने तया किया कि अगर उन्हें शादी करनी है तो पिता को रास्ते से हटाना होगा। इसके लिए सुमित ने अपने साथी बारोटा गांव के ही जसविंद्र को वारदात में शामिल किया। जसविंद्र कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। उस पर पहले से हत्या की कोशिश, लूट व लड़ाई-झगड़े के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

30 जुलाई को छतेहरा गांव में मिला था शव
कुलदीप का 30 जुलाई को छतेहरा गांव के आशीष के खेत में खून से सना शव मिला था। उनका सिर कुचला गया था। शरीर पर घाव के कई गंभीर निशान थे। देखकर प्रतीत हो रहा था कि सिर में पत्थर से हमला कर और चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हो गई थी।
ऐसे खुला ब्लाइंड मर्डर केस
डीसीपी ईस्ट प्रबिना पी ने बताया कि पुलिस ने पहले कुलदीप की पृष्ठभूमि के बारे में पता लगाया। मालूम चला उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। पुलिस ने सबूत जुटाए और खबरियों को एक्टिव किया तो पता चला कुलदीप की नाबालिग बेटी का सुमित से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। गहराई से जांच की तो कई सबूत मिले, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पिता की हत्या कराने के बाद आराम से रह रही थी बेटी

पता चला है कि प्रेमी के हाथों पिता की हत्या कराने के बाद नाबालिग बेटी घर में आराम से रह रही थी। हत्या की साजिश में जब पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया तो हर कोई स्तब्ध रह गया। सभी यह सोचकर हैरान थे कि कोई बेटी अपने पिता का कत्ल कैसे करा सकती है।
-कुलदीप की नाबालिग बेटी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। सुमित और जसविंद्र को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट कर सबूत जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन

-प्रबिना पी, डीसीपी ईस्ट, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें