फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पटाखे की चिनगारी से लगी आग, महिला 80 फीसदी झुलसी

Wed, 22 Oct 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :11: सोनीपत के नागरिक अस्पताल से महिला को पीजीआई रोहतक लेकर जाते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के गांव टांडा में दीपावली की रात पटाखे की चिनगारी से लगी आग की चपेट में आने से एक महिला 80 फीसदी झुलस गई। महिला को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के बड़ा मलहेरा की सुनीता परिवार सहित गांव टांडा में रहकर मजदूरी करती हैं। दिवाली की रात उसका बेटा घर के बाहर पटाखे जला रहा था। सुनीता पास में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी से पास में रखे सीमेंट के खाली कट्टों में आग लग गई। आग भड़क गई।
परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तबतक सुनीता गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजनों ने सुनीता को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार महिला करीब 80 फीसदी तक झुलस चुकी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पीड़िता की बहन ललितपुर निवासी संगीता ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। उनकी बहन सुनीता चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी पटाखे की चिंगारी निकलकर कट्टों में लगी और आग फैल गई। हम सब कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सुनीता झुलस गई।



पटाखों से झुलसकर अस्पताल पहुंचे 31 लोग
दिवाली पर पटाखे जलाने के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में 31 लोग झुलस गए। घायलों में बच्चे, महिला व पुरुष शामिल हैं। घायलों का परिजनों ने नागरिक अस्पताल में उपचार दिलवाया। सोनीपत नागरिक अस्पताल में संदीप, जय, राकेश, नपू तिवारी, चिराग, मोहित, मनीष, लव्या, अरमान, अरुण, प्रेमलता, केशव, विनीत, आर्यन, तनिष्क, दिनेश, नरेश, सोनी देवी, नितिन, याकूब, महिमा, लक्की, सुदेश, राहुल, यज, हेमंत, सुनीता, अनीता, अमन, लविश व नरेंद्र को उपचार देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें