फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिस्तौल के बल पर रुपये लूटने का आरोपी काबू

Wed, 22 Oct 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना बहालगढ़ पुलिस ने पिस्तौल के बल पर शराब के ठेके से 40 हजार रुपये लूटने के मामले में दूसरे आरोपी को गांव रुखी निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 30 जून को गांव बुटाना निवासी अमित ने मुकदमा दर्ज कराया था कि वह वाइट लिली सिटी के पास शराब ठेके पर सेल्समैन हैं। शाम को वह काउंटर पर बैठे थे कि उसी दौरान तीन युवक शराब लेने के बहाने आए। दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी और काउंटर के गल्ले से 40 हजार रुपये निकाल ले गए थे।
वह ठेके के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार में बैठकर भाग गए थे। मामले में बहालगढ़ पुलिस ने महेंद्रगढ़ निवासी एक किशोर को अभिरक्षा में लिया था। अब मामले में दूसरे आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें