फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शोरूम में आग, बचीं कई जान

Sat, 13 Dec 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 50: सोनीपत के एटलस रोड स्थित जूडियो क्लाॅथ शोरूम में आग लगने से उठे धुएं के बीच बाहर निकलत
विज्ञापन
सोनीपत। एटलस रोड स्थित जूडियो क्लाॅथ शोरूम में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान तीन मंजिला शोरूम में 50 से अधिक ग्राहक और 15 कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की मदद से सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
शोरूम में शुक्रवार को दोपहर पौने दो बजे खरीदारी के कारण लोगों की भीड़ थी। बताया जा रहा है कि एक कोने से आग की लपटे उठती दिखाई दीं।
इसके बाद धुएं का गुबार शोरूम में फैल गया। कपड़ों और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग बढ़ने लगी तो कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल को भी सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची, हालांकि उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने लोगों को दूर किया और कर्मचारियों को बाहर निकाल उठ रही चिंगारियों पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें