फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 24 घंटे बाद बुझ पाई फैक्टरी में लगी आग

Mon, 19 May 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी से उठता धुआं, आग पर काबू पाने के लिए पहु - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग पर 24 घंटे बाद काबू पा लिया गया है। रविवार को दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास करती रहीं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर फैक्टरी में आग लग गई थी। एक बार पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था, मगर फैक्टरी में रखे केमिकल के रोल में आग सुलगती रही। दमकल कर्मियों ने बताया कि फैक्टरी में फोम के बड़े-बड़े रोल थे, जिनमें केमिकल था। एक फिर से आग सुलग गई। रविवार दोपहर पूरी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में नियम के अनुसार फैक्टरी का 60 फीसदी हिस्सा कवर करना होता है। भवन के चारों तरफ खाली जगह छोड़नी पड़ती है। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कई उद्योगपति अपनी फैक्टरियों को पूरी तरह से कवर कर रहे हैं। अधिकारियों की अनदेखी फैक्टरियों में काम कर रहे मजदूरों पर भारी पड़ रही है। प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

फोटो 23: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी से उठता धुआं, आग पर काबू पाने के लिए पहु- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें