फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दमकल गाड़ी का टैंक फिर लीक, शहर की अग्नि सुरक्षा रामभरोसे

Mon, 03 Nov 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 17: होने की वजह से दमकल गाड़ी के टैंक से निकलता पानी। पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने वाली दमकल गाड़ी का टैंक एक बार फिर लीक हो गया है। इससे आपातस्थिति में समस्या हो सकती है। आगजनी जैसी भयानक आपदा से निपटने के लिए दमकल अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं होती रहती हैं। इसके के लिए नगर पालिका के पास दो बड़ी गाड़ियां हैं और एक छोटी दमकल गाड़ी है। इसमें से एक बड़ी गाड़ी का टैंक लीक है। इसके कारण उसमें से पानी रिसता रहता है और हजारों लीटर पानी बर्बाद होता रहता है।
लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय पर मेंटेनेंस नहीं कराए जाने के कारण गाड़ियों की हालत खराब होती जा रही है। लगभग हर साल टैंक लीक होता है और हर बार इसे ठीक करवाने में खानापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


जिला दमकल विभाग को भेज रखी है शिकायत
गन्नौर दमकल केंद्र के इंचार्ज शमशेर सैनी ने बताया कि गाड़ी को कई बार रिपेयर करवाया जा चुका है, लेकिन कुछ दिन बाद टैंक फिर लीक हो जाता है। पिछले दिनों शहर में हुई आगजनी की घटना के बाद गाड़ी का टैंक फिर लीक हो गया। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जैसे ही अनुमति मिलेगी टैंक को रिपेयर करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें