फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दमकल विभाग को और चाहिए 200 कर्मी व 29 गाड़ियां

Fri, 23 May 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के सेक्टर-03 स्थित दमकल केंद्र में खड़ी गाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में 10 दमकल केंद्रों पर महज 123 दमकल कर्मी हैं। वर्तमान में विभाग के पास 23 दमकल गाड़ियां और पांच बाइक टेंडर हैं। बढ़ती आबादी और औद्योगिक क्षेत्र के हो रहे विस्तार के चलते विभाग ने 200 दमकल कर्मचारियों और 29 गाड़ियों का प्रस्ताव भेजा है। वर्तमान में जिले की आबादी लगभग 16 लाख पहुंच चुकी है, मगर उस तरह से व्यवस्था नहीं अग्निशमन विभाग की व्यवस्था में विस्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

दमकल कर्मचारियों और गाड़ियों की मांग के लिए विभाग ने वर्ष 2020 में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। उस समय 100 कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की गई थी, मगर उस पर कोई सुनवाई नहीं की गई। कर्मचारियों की कमी के चलते दमकल विभाग को गर्मी में आग लगने की घटना पर नियंत्रण पाने में मुश्किल होती है।
बड़ी आग बुझाने के लिए दिल्ली व आसपास के जिलों से दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ता है।
सरकार ने जिस तरह से दमकल केंद्रों को बढ़ाया है, उस हिसाब से 200 अतिरिक्त फायर ऑपरेटर की जरूरत है। अभी तक नए कर्मचारी की भर्ती नहीं हुई है। केंद्रों को महज 121 फायर ऑपरेटर के सहारे चलाया जा रहा है। इनमें भी महज 19 स्थायी फायर ऑपरेटर हैं, जबकि इनके 104 पद स्वीकृत हैं। ऐसे में विभाग को पे-रोल पर लगे 96 व आउटसोर्सिंग के तहत लगे छह कर्मियों से काम चलाना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्ष 2006 के बाद पक्के कर्मचारियों की नहीं हुई भर्ती

दमकल विभाग में वर्ष 2006 में दमकल कर्मचारियों की पक्की भर्ती की गई थी। उसके बाद अभी तक भर्ती नहीं हुई है। सोनीपत में 56, गोहाना व गन्नौर दमकल केंद्र में 24-24 पद दमकल कर्मीचारी के स्वीकृत हैं।
वर्ष 2006 के बाद कुंडली औद्योगिक क्षेत्र, राई औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-तीन, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई, खरखौदा के अलावा सेक्टर-23 व बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में दमकल केंद्र के लिए भवनों का निर्माण किया गया है।

विभाग को हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की दरकार

दमकल विभाग को हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की भी दरकार है। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं होने के कारण ऊंची इमारतों में आग लगने पर उससे बुझाने में दिक्कत आती है। सोसाइटी व बहु मंजिला इमारतों में आग व अन्य आपदा से निपटने के लिए दिल्ली से हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मंगाना पड़ता है। जिले में बढ़ रही आग की घटनाओं को लेकर व्यापारी कई बार रोष जता चुके हैं। कुंडली, राई, बड़ी क्षेत्र में 10 हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां हैं।

वर्जन

दमकल केंद्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 200 कर्मचारी और 29 दमकल गाड़ियों का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। विभाग की ओर से वर्ष 2020 से प्रस्ताव भेजा जा रहा है। उसके बाद से अब तक किसी नए कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई है। -रामेश्वर सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी।


-दमकल विभाग में फायर ऑपरेटरों को भर्ती करने के लिए निदेशक से बात हुई है। साथ ही निदेशक ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

राजीव जैन, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें