फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निर्माणाधीन फैक्टरी में वेल्डिंग करते लगी आग, पड़ोस की फैक्टरी भी जली

Wed, 06 Nov 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27- सोनीपत के गन्नौर में बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग से उठता धुआं। संवा
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करते समय आग लग गई। आग अचानक भड़क गई और साथ लगती बर्नर बनाने की फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया। दो फैक्टरी में आग से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र, गन्नौर व सोनीपत से पहुंचीं दमकल की आठ गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में धागा लपेटने के लिए प्लास्टिक की गीटियां बनाने के लिए तैयार की जा रही 137 नंबर फैक्टरी के स्टोर रूम में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने फैक्टरी के दोनों तलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से उठ रही लपटें साथ लगती लोहे के बर्नर बनाने वाली 138 नंबर फैक्टरी के प्रथम तल तक पहुंच गई। फैक्टरी में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र दमकल केंद्र की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए गन्नौर व सोनीपत से भी गाड़ियां बुलानी पड़ी। आग से दोनों दोनों फैक्टरियों में सामान जल गया। फैक्टरी संचालकों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
फैक्टरी शुरू करने की हो रही थी तैयारी

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 137 नंबर फैक्टरी महादेव मल्टीप्लास्ट में धागे लपेटने के लिए प्लास्टिक की गीटियां तैयार करने का काम शुरू किया जाना था। फैक्टरी निर्माण की तैयारियां जोरों पर की जा रही थीं। इसके लिए कच्चा माल व मशीनें भी लाकर रखी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें