फोटो 08: सोनीपत के कुंडली स्थित टीडीआई किंग्सबरी के पास दुकान से उठती आग की लपटें। स्रोत : वीडि
सोनीपत। टीडीआई किंग्सबरी के पास वीरवार सुबह दो दुकानों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर कुंडली व राई से दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं। दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया। दमकल गाड़ियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
टीडीआई किंग्सबरी के पास खाने पीने के सामान की दुकानें है। जहां पर रोजाना काफी संख्या में लोग आते जाते है। एक दुकान की रसोई में रोजाना की तरह वीरवार सुबह 11 बजे खाने का सामान तैयार किया जा रहा था। तभी शॉर्ट सर्किट हो गया। दुकानदार ने पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग ज्यादा फैलने के बाद दूसरी दुकान में जा पहुंची। आसपास के दुकानदारों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद कुंडली व राई से एक-एक दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे में दुकान में लगी आग पर काबू पाया। आग की वजह से दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
-
टीडीआई किंग्सबरी के पास दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। सूचना के बाद कुंडली व राई से दो दमकल गाड़ियों को भेजा गया।
सुमित लोहचब, उप दमकल अधिकारी, दमकल विभाग