फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुकान के गोदाम में लगी आग, सामान जला

Tue, 28 Apr 2026 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मलिकपुर में रविवार देर शाम दुकान के गोदाम में आग लग गई। दुकान मालिक रामकुमार वर्मा ने दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया। दुकान में काफी मात्रा में रखा कपड़ा व अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह रामकुमार ने लघु सचिवालय में उपायुक्त को शिकायत देकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई। रामकुमार ने बताया कि रविवार देर शाम दुकान के गोदाम से अचानक धुआं निकलने लगा। तभी दुकान के अंदर गोदाम में जाकर दरवाजा खोला तो आग भड़क गई। दुकान के बाहर से गुजर रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
आसपास घरों से पानी लाकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण बिजली के तारों में शाॅर्ट सर्किट होना पाया गया। आग लगने के कारण अलमारी, पड़ा व अन्य सामान जलकर रख हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें