फोटो 33- सोनीपत के गोहाना के गांव रामगढ़ में आग पर काबू पाते दमकल विभाग के कर्मचारी। संवाद
गोहाना। गांव रामगढ़ स्थित आरटीके टैक्सटाइल फैक्टरी में मंगलवार का अचानक आग लग गई। इससे फैक्टरी में रखीं मशीनें, कच्चा व तैयार माल जल गया। आग की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि फैक्टरी में आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। आशंका है कि आग बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट होने से लगी है।फैक्टरी मालिक रविंद्र बजाज का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे फैक्टरी के अंदर से कर्मचारियों ने धुआं निकलते देखा और उन्हें सूचना दी। वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद सोनीपत व गोहाना से दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंची। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से फैक्टरी में रखी 12 मशीनें, कच्चा व तैयार सामान, चादर व अन्य उपकरण भी जल गए।
-
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद सोनीपत व गोहाना से दो-दो गाड़ियां भेजकर आग पर काबू पाया है। आशंका है कि आग शॉट सर्किट होने से लगी है।
- रमेश कुमार, मुख्य अग्निशमन, गोहाना