फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फोम फैक्टरी में शार्ट सर्किट से लगी आग, फोम जलकर खाक

Sun, 12 Jan 2025 05:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 30: सोनीपत के गांव किलोहड़द के पास आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई फोम फैक्टरी। स्रोत: पाठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गांव किलोहड़द के पास शनिवार सुबह फोम फैक्टरी में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों ने मामले की सूचना फैक्टरी मालिक और अग्निशमन विभाग को दी। ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन फोम की वजह से आग बढ़ती चली गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

किलोहड़द के पास फैक्टरी में फोम बनाने का काम किया जाता है। फोम का स्टाॅक भी फैक्टरी में ही कर रखा है। शनिवार सुबह करीब सात बजे शाॅर्ट सर्किट की वजह से पास रखे फोम में आ लग गई। फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाल आए। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। आग की लपट उठती देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही चली गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग से काबू पाया। फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

फैक्टरी में आग लगने की सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। फोम की वजह से आग बढ़ रही थी। विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ढुल, अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें