फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आरा मिल में लगी आग, नौ घंटे में बुझाई गई

विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत के गोहाना स्थित बलदेव नगर में आरा मिल में लगी आग के बाद उठती लपटें। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित बलदेव नगर में वीरवार सुबह लगभग पांच बजे आरा मिल में भीषण आग लग गई। सूखी लकड़ी होने के चलते आग तेजी से फैल गई। सूचना के बाद गोहाना केंद्र से मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी से आग पर काबू नहीं पा सकी। आरा मिल संकरी गली में होने के चलते दमकल गाड़ी मौके तक ले जाने में परेशानी हुई। दोपहर दो बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

बलदेव नगर निवासी भूषण हसीजा और उनके भाई राजेश हसीजा अलग-अलग आरा मिल चलाते हैं। राजेश का मिल बरोदा रोड के साथ है, जबकि भूषण का गली के अंदर। बुधवार शाम कारीगर काम करके घर चले गए थे। वीरवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोसियों ने आरा मिल में आग लगी देखकर संचालक भूषण हसीजा को दी। मिल में सूखी लकड़ियां होने से आग तेजी से फैल गई। लोगों ने खुद घराें से सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। अग्निशमन केंद्र गोहाना की टीम गाड़ी लेकर पहुंची पर आग बुझा नहीं पाई। आग ने साथ लगते बैंक्वेट हॉल व बर्फ फैक्टरी के सामान को भी चपेट में ले लिया।
बुलडोजर के जरिए लकड़ियां हटाकर आग बुझाई
इसके बाद रोहतक, सोनीपत व खरखौदा से दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। तब तक आग की लपटें टीन शेडों के बाहर तक पहुंच गई थीं। बुलडोजर की मदद से लकड़ियां हटाकर आग को नीचे तक शांत किया। चारों गाड़ियों की मदद से लगभग नौ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

टिन शेड भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
आग में लाखों रुपये की लकड़ी और मशीनें जल गईं। टिन शेड भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। आरा मिल के पास बर्फ फैक्टरी और मैरेज पैलेस के सामान को भी नुकसान हुआ। बर्फ फैक्टरी में लगे एसी के दो बलोर भी जल गए। साथ लगते मैरेज पैलेस की पानी की टंकी, एसी के कंप्रेशर व फिटिंग जल गई। इस मौके पर भाजपा नेता इंद्रजीत विरमानी, दीनबंधु छोटूराम स्मारक समिति के अध्यक्ष डा. कपूर सिंह नरवाल भी पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें