फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 02 Nov 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :13: सोनीपत में ओमेक्स सिटी के पास कार में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। ओमेक्स सिटी के पास अचानक चलती कार में आग लग गई। चालक ने धुआं निकलता देख गाड़ी की गति को धीमा कर बाहर छलांग लगा दी। इसके बाद कार फुटपाथ पर चढ़ गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से कार ढांचे में बदल गई।
विज्ञापन


गांव गढ़ शहजानपुर निवासी वेद सिंह दिवाली के दिन कार में सवार होकर गांव से रेवली की तरफ जा रहे थे। जब वह ओमेक्स सिटी के पास पहुंचे तो इंजन से धुआं उठने लगा। उन्होंने कार की गति कम की तो अचानक आग लग गई। उन्होंने खिड़की खोलकर बाहर छलांग लगा दी। कार सडक़ किनारे फुटपाथ पर चढ़ गई। आग भड़क गई और पूरी कार धू-धूकर जलने लगी। आग से कार जलकर ढांचे में बदल गई। चालक ने राहगीरों की मदद से अग्निशमन विभाग को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें