फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इलेक्ट्रिकल्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जला

Sun, 07 Apr 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव मलिकपुर में इलेक्ट्रीकल्स की दुकान में आग लगने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मलिकपुर स्थित इलेक्ट्रिकल्स की दुकान में शनिवार देर रात आग लग गई। दुकानदार मोंटी सैनी ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। रात करीब 11 बजे बजे बंद दुकान में धुआं निकलता देखकर लोगों को दुकानदार को फोन करके मामले की सूचना दी। इस पर दुकानदार मोंटी व उसके परिजन दुकान पर पहुंचे तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल गया। इससे दुकानदार को काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन

दुकानदार मोंटी सैनी ने बताया कि वह रोजाना की तरह शनिवार शाम को अपनी इलेक्ट्रिकल्स की दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात 11 बजे गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन करके दुकान में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद वह जब परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा था। दुकान के बाहर काफी संख्या में ग्रामीण खड़े थे। जैसे ही उन्होंने ताला खोलकर शटर उखाड़ा तो आग का गुबार उठ गया। ग्रामीणों की मदद से दुकान में पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। इसके चलते उन्हें करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन करके मामले से अवगत कराया। साथ ही ग्रामीणों ने सरकार से दुकानदार को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें