फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शॉर्ट सर्किट से छह दुकानों में लगी आग, 15 लाख से अधिक का नुकसान

विज्ञापन
फोटो : : सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार स्थित झंडी रोड पर दुकान में लगी आग के दौरान उठता धुआं।
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के कच्चे क्वार्टर बाजार स्थित झंडी रोड पर रविवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से कंबल की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की पांच अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से छह दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदारों के अनुसार हादसे में करीब 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सुबह करीब 6:30 बजे बाजार में आग और धुआं उठता देखकर आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और जांच शुरू कर दी।
आग की सूचना मिलते ही विधायक व मेयर राजीव जैन भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मेयर ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी प्रभावित दुकानदारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से दुकानदारों को इस मुश्किल समय से उबरने में मदद मिलेगी। जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला और कच्चे क्वार्टर मार्केट के प्रधान जवाहर चानना ने भी मौके पर पहुंचकर प्रभावित दुकानदारों को सांत्वना दी।
-
दुकानदारों का लाखों का सामान जलकर खाक
व्यापार मंडल के अनुसार आग से फिरोज व अब्दुल्ला हैंडलूम की दुकान में करीब छह लाख रुपये, पूनम अमरदीप लेडीज सूट की दुकान में 4.50 लाख रुपये, हर्षा कॉस्मेटिक एंड गारमेंट्स में करीब 3.50 लाख रुपये, नदीप मिस्त्री की मशीनरी में 20 हजार रुपये और एमएस गारमेंट्स में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रॉपर्टी मालिक सुमित ने बताया कि फोन पर दुकानों में आग लगने की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे।

कच्चे क्वार्टर बाजार की दुकानों में सुबह 6:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेक्टर-23, सेक्टर-3 और राई दमकल केंद्रों से गाड़ियां मंगवाई गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

विनोद ढुल, उप दमकल अधिकारी

फोटो : : सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार स्थित झंडी रोड पर दुकान में लगी आग के दौरान उठता धुआं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें