फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेंट फैक्टरी में लगी आग, बम की तरह फटे थिनर के ड्रम

Sat, 01 Jun 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :20: सोनीपत के खरखौदा स्थित फिरोजपुर औद्योगिक क्षेत्र की पेंट फैक्टरी में लगी आग से उठता ध
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। गांव फिरोजपुर बांगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र की पेंट फैक्टरी में शुक्रवार को आग लग गई। आग से पेंट फैक्टरी में रखे थिनर (केमिकल) के ड्रम बम की तरह फटने लगे। श्रमिकों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन जब थिनर के ड्रम फटे तो सभी को बाहर निकाल दिया गया। सोनीपत, झज्जर और रोहतक से पहुंची करीब 10 दमकल गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र की मुर्गा पेंट फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर करीब पौने 12 बजे कर्मचारी केमिकल को मिला रहे थे। इसी दौरान केमिकल में रिएक्शन हो गया और आग लग गई। हादसे के वक्त फैक्टरी में करीब 25 कर्मचारी काम कर रहे थे। पहले तो कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, इसी बीच प्लास्टिक के जिन ड्रम में थिनर (केमिकल) रखा था वह धमाकों के साथ फटने शुरू हो गए। इससे अफरा-तफरी मच गई और सभी कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया।
केमिकल के चलते तेजी से फैलती चली गई आग
फैक्टरी में ड्रम के अंदर केमिकल भरा हुआ था। इसके चलते आग एक हिस्से से दूसरे हिस्से में तेजी से फैलती चली गई। जिसके बाद आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग से पूरी फैक्टरी ही जलकर खाक हो गई। गनीमत रही इस दौरान कोई कर्मचारी आग चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन


धमाके की आवाज से बाहर आए अन्य फैक्टरीकर्मी
फैक्टरी के अंदर ड्रम फटने लगे तो आसपास की फैक्टरियों के कर्मी बाहर निकल भागे। तब आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया। आग की लपटें उठते धुंए के साथ फैक्टरी से बाहर आने लगी थी। सूचना पर एसीपी जीत बैनीवाल, थाना प्रभारी अंकित कुमार व चौकी प्रभारी जलजीत के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को हटाकर क्षेत्र को खाली करवाया। आसपास की फैक्ट्रियों व घरों को भी खाली करवाने के साथ ही उनके सिलिंडर तक घरों से बाहर निकलवा लिए गए।

दूसरी फैक्टरी तक पहुंच गई थी आग
मुर्गा पेंट फैक्टरी के पास स्थित फैक्टरी में पहले आग लग चुकी है। दोनों फैक्टरी के बीच में एक खाली प्लाॅट है, जिसमें उगी झाड़ियों में आग लग गई तो साथ लगती फैक्टरी तक पहुंच गई। इस पर तुरंत पानी डालकर आग को बुझाया गया। इससे फैक्टरी मालिक गढ़ी सिसाना निवासी मुकेश ने राहत की सांस ली।

स्वास्थ्य विभाग हो गया था अलर्ट
फैक्टरी में आग लगते ही स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया था। घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेजने के साथ ही खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भी एसएमओ डॉ. आशा सहरावत ने आपातकालीन कक्ष को अलर्ट कर दिया था। गनीमत रही कि सभी कर्मचारी सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें