फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के जीटी रोड पर केएमपी जीरो पॉइंट के नजदीक स्कॉर्पियो गाड़ी में लगी आग। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर केएमपी जीरो पॉइंट के नजदीक मंगलवार चल रही स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। गाड़ी को आग से घिरता देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

दिल्ली के सोनिया विहार निवासी कमल सिंह अपने भाई के साथ दिल्ली के बादली से सोनीपत की ओर आ रहे थे। केएमपी जीरो पॉइंट के पास पहुंचते ही अचानक स्कॉर्पियो में आग लग गई। चालक ने खतरे को भांपते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी और बाहर छलांग लगा दी। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी स्कॉर्पियो जलने लगी। हाईवे पर बीच सड़क गाड़ी में आग लगने से कुछ देर तक वाहन चालकों में अफरा-तफरी रही। सूचना मिलने पर डायल-112 और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने की कार्रवाई की। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें