फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 79 हजार

विज्ञापन
फोटो: साेनीपत के गन्नौर में शिकायत की प्रति दिखाता पीड़ित प्रदीप। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 79 हजार 791 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रदीप कुमार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद थाना गन्नौर में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

प्रदीप के अनुसार 15 नवंबर को वह रेलवे रोड पर जय गंगा मैया पेट्रोल पंप के पास स्थित एटीएम से रुपये निकलवाने गया था। इस दौरान किसी ने उनका कार्ड बदल लिया। बाद में ठगों ने समालखा के एटीएम से छह बार में 60 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, रेड टेप शोरूम से दो बार खरीदारी कर 19,791 रुपये खर्च कर दिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दी, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से प्राथमिकी दर्ज कर ठगों की पहचान करने और रकम वापस दिलवाने की मांग की है। थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सीसीटीवी की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें