फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ड्राई डे पर बेच रहे थे शराब, तीन ठेकों पर एफआईआर

Sun, 10 May 2026 08:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: गांव राई के पास स्थित शराब ठेका जहां ड्राई डे पर शराब बेचने का आरोप लगा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। नगर निगम चुनाव के कारण ड्राई डे के आदेशों पालन नहीं करने के तीन मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शराब ठेके बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे लेकिन शहर और आसपास के क्षेत्रों में गुपचुप तरीके से शराब बेची जा रही थी।

गांव राई क्षेत्र में गोल्डन हट ढाबा के पास स्थित एचआर-10 वाइन शॉप पर पीछे की खिड़की काटकर शराब बेची जा रही थी। सूचना के बाद पुलिस ने जांच की तो एक वीडियो सामने आया।
विज्ञापन

ठेकेदार संदीप और उसका कर्मचारी मोहित अपने साथियों के साथ पिछली खिड़की से शराब बेच रहे थे।चुनाव के दौरान जारी प्रतिबंधों की अवहेलना करने पर पुलिस ने एसए नरेश के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दूसरा मामला जाहरी चौक स्थित शराब ठेके का है। थाना सदर सोनीपत पुलिस को सूचना मिली कि ठेके पर शराब बेची जा रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां शराब बेचते हुए पाया गया। पुलिस को देखते ही शराब बेच रहा व्यक्ति भाग गया। पुलिस ने मुख्य सिपाही विकास के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


तीसरे मामले में महलाना रोड स्थित शराब ठेके पर कारिंदा शटर के नीचे से चोरी-छिपे शराब बेच रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भाग निकले। कारिंदा भी ठेका बंद कर भाग गया। पुलिस ने मुख्य सिपाही कपिल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चुनाव प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें