फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीएम, विधायक पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप, एफआईआर दर्ज

Tue, 14 Apr 2026 05:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला सामने आने पर पुलिस ने शहर के रहने वाले सोनू सैनी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रामनिवास पाराशर ने थाना प्रभारी, स्थानीय विधायक व मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।
सोनू ने आरोप लगाया है कि आरोपी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित रूप से सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो लोगों के बीच पहुंचने पर इसका विरोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला समाधान शिविर में भी उठाया गया जहां मौजूद लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इस दौरान स्थानीय विधायक पवन खरखौदा ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें