फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फैक्टरी मालिक को गोली मारने के आरोप में दो पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी मालिक पर फायरिंग के मामले में थाना बड़ी पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हमले में घायल हुए फैक्टरी मालिक देव बंसल उर्फ शुभम का इलाज दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गोली लगने से घायल हुए देव बंसल उर्फ शुभम निवासी सेक्टर-7 रोहिणी दिल्ली ने बताया कि वह वीरवार को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 प्लाट नंबर 375 स्थित अपनी कंपनी पेक्सटन ओवरसीज प्राईवेट लिमिटेड में मौजूद था।
इसी दौरान एक ठेकेदार की लेबर में आपसी कहासुनी हो गई जिसे उन्होंने कंपनी से बाहर भेज दिया। आरोप है कि जाते समय एक युवक ने उसे धमकी दी थी।
शाम करीब साढे छह बजे जब वह अपनी कार से दूसरी फैक्टरी से वापस प्लाट नंबर 375 की ओर जा रहा था तो रास्ते में एक बाइक पर सवार दो युवक उसकी कार के पास पहुंचे और उसे रुकवा लिया। जैसे ही उसने कार का शीशा नीचे किया एक युवक ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने देव बंसल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




एसीपी ने दिया आश्वासन

औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी मालिक पर हुई फायरिंग की घटना के विरोध में बड़ी इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने एचएसआइआइडीसी कार्यालय के सामने एकत्रित होकर प्रशासन के प्रति कड़ा रोष जताया।
इस दौरान एसीपी गन्नौर ऋषिकांत व बड़ी थाना प्रभारी कुलदीप मौके पर पहुंचे। बड़ी इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गोयल ने ज्ञापन सौंप कर आरोपियो की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं एसोसिएशन ने भी थाना बड़ी में गश्त के लिए राइडर बाइक देने और सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें