संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (सोनीपत)। पोती का यौन शोषण करने के आरोप में दूसरे राज्य में दर्ज एफआईआर खरखौदा थाने में पहुंची है। एफआईआर को बच्ची की मां ने दर्ज कराया था। जीरो एफआईआर के आधार पर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में महाराष्ट्र निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि वह कुछ वर्षों से अपनी बेटी के साथ दूसरे राज्य में रह रही हैं। खरखौदा क्षेत्र में उनकी शादी हुई थी लेकिन बाद में विवाद होने पर वह लौट आई।
आरोप है कि बच्ची ने हाल ही में अपनी मां को बताया कि गांव में रहने के दौरान परिवार के एक बुजुर्ग ने उसका कई बार यौन शोषण किया था। आरोप है कि बच्ची को गलत तरीके से टच किया जाता था। शिकायत मिलने पर थाना स्तर पर जांच की गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच में आरोपों के आधार पर पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।