फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिलाओं को दी वित्तीय साक्षरता और जल संरक्षण का जानकारी

Thu, 21 May 2026 07:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के चिड़ाना में आयोजित जागरूकता शिविर में मौजूद महिलाएं व अतिथि। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। गांव चिड़ाना स्थित एग्रीलिव रिसर्च फाउंडेशन में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से जागरूक बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। उनको वित्तीय साक्षरता, जल संरक्षण और स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि पीयूष पांडे और आशा रोतेला ने महिलाओं को बचत, निवेश और परिवार की आर्थिक योजनाओं में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
विज्ञापन

साथ ही पानी की बढ़ती समस्या को देखते हुए जल संरक्षण का संदेश भी दिया। रोजमर्रा की जिंदगी में पानी बचाने की अपील की गई। विजय लठवाल और रोहित राजपूत ने महिलाओं को वर्मी कंपोस्ट बनाने की विधि और उसके फायदे बताए।
विज्ञापन

वितेन मलिक ने पशुओं के लिए कम लागत में पौष्टिक आहार तैयार करने की विधि बताई। इस मौके पर एग्रीलिव रिसर्च फाउंडेशन से अंग्रेज सिंह, हरिओम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें