फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिवंगत सिपाही के परिवार को दी 25.05 लाख की मदद

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के राई ​स्थित सीपी कार्यालय में मृतक मुख्य सिपाही के परिवार को सहायता राशि भेंट क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले मुख्य सिपाही देवी दयाल के परिवार की मदद के लिए सोनीपत पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने 25 लाख 5 हजार 200 रुपये जुटाए। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने उनकी पत्नी को सहायता राशि का चेक सौंपा।
पानीपत जिले के गांव नामुंडा निवासी मुख्य सिपाही देवी दयाल की पिछले माह कुंडली थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। पुलिस आयुक्त ने सहायता राशि जुटाने में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों और जवानों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों का स्वैच्छिक योगदान पुलिस परिवार की एकजुटता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। सोनीपत पुलिस हर जवान और उसके परिवार के साथ खड़ी है। देवी दयाल के कर्तव्य और बलिदान को हमेशा सम्मान के साथ याद रखा जाएगा। इस दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सोनाक्षी सिंह, पुलिस उपायुक्त क्राइम नरेंद्र कादयान और एएसआई सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें