फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुट ओवरब्रिज के डजाइन की मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजी फाइल, अनुमति के बाद लगेगा टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़ मंडी के सामने फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। ओवरब्रिज की डिजाइन को मंजूरी के लिए रेलवे के अधिकारियों ने मुख्यालय भेज दी है। मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम की ओर से फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर आवंटित होने के बाद रेलवे जंक्शन के पास फुट ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इससे दोपहिया वाहन चालकों को जाम से राहत मिल सकेगी। मंडी क्षेत्र की ओर जाने के लिए दोपहिया वाहन चालकों को गोहाना रोड आरओबी का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गुड़ मंडी क्षेत्र के लोगों की मांग पर सीएम मनोहर लाल ने तीन साल पहले रेलवे लाइन के ऊपर फुट ओवरब्रिज का निर्माण करने की घोषणा की थी। इसे लेकर नगर निगम की ओर से ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फुट ओवरब्रिज का प्रयोग दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए भी किया जा सकेगा। इसके बाद इस मार्ग पर जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी। सोनीपत रेलवे क्षेत्र से दोपहिया वाहन चालक आसानी से गुड़ मंडी की तरफ आ-जा सकेंगे।
मुख्यालय से मिल चुका है ढाई करोड़ रुपये का बजट
फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए नगर निगम को मुख्यालय से ढाई करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी मिल चुकी है। वहीं रेलवे की ओर से फुट ओवरब्रिज के डिजाइन पर मंजूरी मिलने का इंतजार है। रेलवे मुख्यालय से डिजाइन व इस पर लगने वाली लागत के लिए पत्र मिलने के बाद नगर निगम की ओर से टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालकों को मिलेगी राहत
गुड़ मंडी के सामने फुट ओवरब्रिज का निर्माण किए जाने के बाद दोपहिया वाहन चालक इसका प्रयोग कर सकेंगे। गीता भवन चौक, बस अड्डा व सुभाष चौक क्षेत्र के वाहन चालक गोहाना रोड होते हुए गुड़ मंडी की ओर आवागमन करते है। इससे गीता भवन चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती है। रेलवे के माल गोदाम के पास फुट ओवरब्रिज का निर्माण होने से दोपहिया वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी।
गुड़ मंडी के सामने फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए मुख्यालय पत्र लिखा हुआ है। वहां से डिजाइन की मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारियों को सौंपा जाएगा। फुट ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर नगर निगम के अधिकारी भी मिल चुके हैं। इसके लिए मुख्यालय को भी अवगत करा दिया गया है। -नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे
रेलवे की ओर से डिजाइन मिलने के बाद नगर निगम की ओर से फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए टेंडर लगाया जाएगा। फुट ओवरब्रिज बनने के बाद दोपहिया वाहन चालक भी आसानी से आवागमन कर सकेंगे। -नरेंद्र कुमार, एसडीओ नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें