फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू, पहले दिन साढ़े 3 घंटे लेट

Fri, 03 Oct 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 52- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन का वीरवार से परिचालन शुरू किया। स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश के मऊ जंक्शन से सोनीपत के रास्ते अंबाला कैंट तक 28 नवंबर तक अप-डाउन रूट पर 18 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन

ट्रेन के परिचालन से त्योहाराें पर अपने घरों को लौटने वाले प्रवासियों सहित दैनिक यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पहले दिन त्योहार स्पेशल ट्रेन 3:28 घंटे की देरी से रात 12:42 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं अंबाला कैंट से शुक्रवार देर रात को स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा के विभिन्न जिलों में अपने घरों से दूर कार्यरत लोग दिवाली पर्व, भैया दूज, छठ पूजा मनाने के लिए अपने घर लौटेंगे। ऐसे में उत्तर रेल मंडल ने मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट तक 28 नवंबर तक 9-9 दिन स्पेशल ट्रेन के परिचालन शुरू किया है। 05301 प्रत्येक वीरवार मऊ जंक्शन से सुबह 4:00 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर रात 12:30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में 05302 प्रत्येक शुक्रवार को अंबाला कैंट से रात 1:40 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर रात 10:00 बजे मऊ जंक्शन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। एसी, स्लीपर व सामान्य डिब्बों वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का मार्ग में सोनीपत सहित 16 स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है।

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ व यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन को लेकर रेलवे ने मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है। 28 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन के अप-डाउन दोनों तरफ 9-9 दिन परिचालन किया जाएगा। स्पेशल ट्रेन के परिचालन से अन्य ट्रेनों में भी भीड़ कम होगी। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन


- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें